फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2019: केसरिया रंग में रंगा पूरा शहर, बोल बम के जयकारों से गूंज उठा हाईवे

Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
kanwad, kawad - फोटो : अमर उजाला
बोल बम, बम-बम के जयकारों से हाईवे पर भक्ति की बयार बह रही है। केसरिया रंग में हाईवे पूरी तरह रंगा हुआ है। शहर में प्रवेश कर रहे शिवभक्त की भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। हाईवे से आकर्षक कांवड़ लोगों का मन मोह रही हैं। आकर्षक कांवड़ को देखने के लिए शहर के लोग हाईवे पर जुट रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
kanwad, kawad - फोटो : अमर उजाला
डीजे की धुन पर शिवभक्त जमकर थिरकते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों का सैलाब हाईवे पर उमड़ पड़ा है। हरिद्वार से लेकर रुड़की और मंगलौर तक शिवभक्तों का सैलाब देखा जा सकता है। शिवभक्त अपनी-अपनी टोलियों में डीजे की धुन पर नाचते गाते अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हाईवे पर शिवभक्तों का सैलाब इस कर उमड़ पड़ा है कि हर तरफ केसरिया रंग ही नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
kanwad, kawad - फोटो : अमर उजाला
शिवभक्त अलग-अलग आकर्षक कांवड़ लेकर आ रहे हैं। आकर्षक कांवड़ शहर के लोगों में भी आकर्षण का केंद्र बनी है। डीजे की धुन पर शिवभक्त दिन हो रात भोले की भक्ति में डूबे हैं। आकर्षक कांवड़ के बीच तिरंगा लगी कांवड़ शिवभक्तों में देशभक्ति की जज्बा पैदा कर रही है। भजनों के बीच देशभक्ति गीत भी शिवभक्तों के बीच अलग ही पहचान बने हैं। इस दौरान शिवभक्तों की सेवा में जगह-जगह शहर के लोग शिविर लगाकर उनकी सेवा कर रहे हैं। 
 

4 of 6
kanwad, kawad - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह शहर में बारिश शुरू हुई तो लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। लेकिन इस बारिश के बीच भी शिवभक्तों का कारवां अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ता रहा। बारिश भी शिवभक्तों के कदमों को नहीं रोक पाई। बारिश में ही शिवभक्त डीजे की धुअन पर नाचते गाते आगे बढ़ते रहे।
 
विज्ञापन

5 of 6
kanwad, kawad - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही तेज बारिश होने के कारण हाईवे पर मिट्टी से फिसलन हो गई। जिससे बाइकों से जाने वाले वाले शिवभक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई जगहों पर बाइक फिसल जाने से शिवभक्त घायल हो गए। मुजफ्फरनगर निवासी बाइक सवार कांवड़िये चैतन्य त्यागी, सुभाष, रोहित सोलानी नदी के पास मिट्टी की फिसलन होने से हाईवे पर जा गिरे। जिससे सभी घायल हो गए। सीपीयू ने सभी घायलों को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में लगातार शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार बढ़ रही शिवभक्तों की संख्या को लेकर 29 व 30 जुलाई को ड्रोन के जरिए कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जाएगी। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि 29 व 30 को कांवड़ियों की अधिक संख्या हाईवे से गुजरेगी। इन दोनों में ड्रोन के जरिए आसमान से हाईवे पर चलने वाली कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें