फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की नगरी में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, दिखा आस्था और देशभक्ति के संगम का अनोखा नजारा, तस्वीरें

Thu, 25 Jul 2019 04:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पंचक हटते ही धर्मनगरी में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहला बड़ा आगमन बुधवार को हुआ। अनेक राज्यों से कांवड़ियों के आ जाने के कारण धर्मनगरी खचाखच भर गई। वहीं एक कांवड़िया ऐसा भी था जिसके लिए देश के जवान और शिव की साधना एक ही है। सिर पर जवान की प्रतिमा को रखकर हरिद्वार पहुंचे इस कांवड़िए की ये सोच सबके दिलों को छू गई। 
विज्ञापन

2 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पंचक बुधवार की दोपहर बाद हट गए हैं। पंचक में कांवड़ न उठाने वाले क्षेत्रों के भी लाखों कांवड़िए मंगलवार को ही हरिद्वार पहुंच गए थे। बुधवार सवेरे से बड़ी संख्या में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से कांवड़ियों का नया आगमन प्रारंभ हो गया। 
विज्ञापन

3 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हाईवे से लेकर शहर का कोना-कोना भोले के जयकारों से गूंज उठा। हाईवे से लेकर कांवड़ पटरी पर शिवभक्तों का कारवां अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए भोले के भक्तों का सैलाब हाईवे पर उमड़ पड़ा। रंगबिरंगी कांवड़ को देखने के लिए हाईवे के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुट रही है। 

4 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हरि की नगरी में भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शिवभक्तों की भीड़ में बूढ़े से लेकर जवान, महिलाएं और बच्चे तक शामिल हैं। हर कोई भोले की भक्ति में लीन होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। वहीं, हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात है। 
विज्ञापन

5 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद कांवड़ियों की वापसी भी शुरू हो गई। कांवड़ यात्रा के समापन में अब केवल छह दिन शेष रह गए हैं। परिणामस्वरूप दूर जाने वाले कांवड़ियों की वापसी अगले दो दिनों में हो जाएगी। उसके बाद केवल यूपी और हरियाणा के कांवड़िए शेष रह जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
30 जुलाई को देश के तमाम शिवालयों में शिवरात्रि के मौके पर जल चढ़ाया जाना है। बृहस्पतिवार से जितना आगमन होगा, उतनी ही वापसी शुरू हो जाएगी। बुधवार को गंगा पार के रोड़ी बेलवाला तथा पंतद्वीप मैदान में कांवड़ियों ने डेरा जमाया हुआ है। हरकी पैड़ी से सटा सुभाष घाट प्लेटफार्म रात के समय कांवड़ियों का विश्राम स्थल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
समर्पण जन कल्याण संगठन ने सैनी समिति ग्राम अंतवाड़ा जिला मुजफ्फरनगर की 411 फुट तिरंगा द्वितीय कांड़ यात्रा को सम्मानित किया। इस अवसर परसैनी समिति ग्राम अंतवाड़ा जिला मुजफ्फरनगर की तिरंगा यात्रा के भक्तगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर नरेश यादव ने कहा की तिरंगा हम सबकी आन बान और शान है और हमारे राष्ट्र का सम्मान है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें