नेहरू कालोनी के केदारपुरम (शिव कुंज) में बिंजोला परिवार का नया मकान बना है। निर्माण के दौरान किन्नर रजनी रावत से जुड़े किन्नर बधाई मांगने आए थे। उस समय परिवार ने मकान पूरा होने पर आने की बात कहकर लौटा दिया था। किन्नर जाते समय परिवार को अपना कार्ड भी दे गए थे। शनिवार को दूसरे गुट की निशां चौहान, शालू, काजल, गौरी, अंजलि और प्रमिला आदि के साथ बिंजोला के घर बधाई मांगने पहुंच गई।