क्या आपको पता है कि सब टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक एफआईआर की दबंग इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला ने सीरियल में कितने चांटे मारे। इतने कि आप गिनती भूल जाएंगे। जी हां, क्योंकि यहां हम बात एक दो या सौ दो सौ की नहीं बल्कि लाखों की कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
kavita kaushik
एफआइआर में सब इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला की किरदार निभा चुकी कविता कौशिक ने खुद इस बात का राज खोल दिया। उन्होंने बताया कि एफआइआर सीरियल नौ साल चला। इसके 14 सौ एपीसोड थे और इतने ही मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें करीब नौ लाख चांटे मारे थे।
विज्ञापन
3 of 8
kavita kaushik
सोमवार को कविता कौशिक उत्तराखंड कुंडेश्वरी में पूर्व प्रधानाचार्या मुक्ता सिंह के आवास पर पहुंची। कहा कि अब जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। बताया कि 28 जुलाई को उनकी पहली पंजाबी फिल्म देख बराता चलियां रिलीज होगी।
4 of 8
kavita kaushik
चंद्रमुखी चौटाला का असल नाम कविता कौशिक है और वह काशीपुर की रहने वाली हैं। काशीपुर और नैनीताल के स्कूलों में पढ़ चुकी कविता ने कहा कि वह शीघ्र ही उत्तराखंड में शूटिंग करेंगी।
विज्ञापन
5 of 8
kavita kaushik
कहा कि उनके पिता पुलिस अफसर रहे हैं, उन्हें पिता से ही एफआईआर नाटक में काम करने की प्रेरणा मिली। उत्तराखंड घूमने आई कविता ने कहा कि वह नैनीताल और काशीपुर में रहकर पढ़ाई कर चुकी है। इसलिए उन्हें उत्तराखंड से बेहद लगाव है।
विज्ञापन
6 of 8
kavita kaushik
वह शीघ्र ही किसी प्रोजेक्ट में उत्तराखंड में शूटिंग करने आएंगी। कविता ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस अपने टैलेंट को निखारने की जरूरत है।
विज्ञापन
7 of 8
kavita kaushik
वैसे तो उन्होंने इससे पहले भी कई धारावाहिक में काम किया। लेकिन उनका असली टैलेंट एफआईआर से ही बाहर आया। उन्होंने इस नाटक के जरिए बहुत कुछ सीखा। कविता ने बताया 28 जुलाई को देख बराता चलियां पंजाबी फिल्म होगी।
इस फिल्म में उन्होंने सरला नाम की स्कूल टीचर की भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि फिल्म में पंजाब के कई प्रसिद्ध चेहरों ने काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उन्हें रुद्रप्रयाग शहर सबसे अच्छा लगता है।