उत्तराखंड के बलिदानियों का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
बलिदान हुए 22 गढ़वाल राइफल्स के रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी और हवलदार कमल सिंह का बुधवार को उनके पैतृक घाटों पर राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दोनों जगह बलिदानियों की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बलिदानियों के सम्मान में रिखणीखाल और आसपास के सभी बाजार बंद रहे। इस दौरान पूरा इलाका जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक अनुज व कमल का नाम रहेगा जैसे नाराें से गूंज उठा।