गांव में पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुरजीत कौर को बृहस्पतिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिजन रोते-बिलखते रहे जबकि गांव वालों में आरोपियों के प्रति काफी गुस्सा नजर आया। मृतका के परिजनों ने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी मंजूनाथ टीसी से न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने कहा कि हर हाल में उन लोगों को सजा मिले, जिन्होंने गुरजीत की हत्या की। सैकड़ों की संख्या में लोग गुरजीत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।