फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima Snan: धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान कर कमाया पुण्य, खचाखच भरी शहर की गलियां

Mon, 27 Nov 2023 12:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक पूर्णिमा स्नान: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर आज सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। धर्मनगरी में एक दिन पहले ही होटल, लॉज और धर्मशाला पैक हो गए थे। रविवार सुबह भी लाखों की संख्या में लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।



शक्तिपीठों में सभी ने दर्शन किए और देर शाम आरती में शामिल होकर मां गंगा से मनोवांछित फल की कामना की। रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और अन्य जगहों से लोग शनिवार शाम से ही हरिद्वार पहुंचने लगे थे।

इससे शहर के होटल, लॉज और धर्मशाला पैक हो गए हैं। रविवार सुबह ही गंंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच गई। सभी ने स्नान दान के साथ अनुष्ठान किए। हरकी पैड़ी पर देर शाम भारी भीड़ दिखी। गंगा आरती के समय घाट पर बैठने तक की जगह नहीं मिल पाई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक पूर्णिमा स्नान - फोटो : amar ujala

अधिकांश श्रद्धालुओं ने ब्रिज और सड़क से ही भव्य आरती के दर्शन किए। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ मनसा देवी, चंडी देवी ओर माया देवी मंदिर में दर्शन किए। दिव्य दर्शन के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर 365 दीपों की जोत जलाकर चतुर्थी की पूजा की।

विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक पूर्णिमा स्नान: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व और सोमवार के कारण कनखल स्थित दक्ष मंदिर, विल्वकेश्वर मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर आदि जगहों पर मंदिर प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। दक्ष मंदिर के महंत व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुर महाराज ने बताया कि मंदिर में किसी प्रकार की समस्या श्रद्धालुओं को नहीं होगी। गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

4 of 5
कार्तिक पूर्णिमा स्नान - फोटो : amar ujala

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर को जाम से बचाने के लिए जहां रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं, रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में नोडल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक भी की गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हाईवे से वाहनों को सुचारू रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Rescue Live : 41 जिंदगियां...16 दिन, वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी, यमुनोत्री में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक पूर्णिमा स्नान - फोटो : अमर उजाला
पर्व के चलते हरिद्वार में उमड़ी भीड़ से वाहनों का रेला लगा रहा। शहर की गलियां और कूंचे तक जाम की चपेट में आ गए। सबसे अधिक परेशानी नजीबाबाद हाईवे और चंडीघाट चौक से देहरादून मार्ग पर हुई। वाहनाें की लंबी कतार के चलते अधिकांश लोग परेशान दिखे। वाहन पूरे दिन रेंग-रेंगकर चलते रहे। चंडीघाट से होकर नजीबाबाद या उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों को जाने वाले वाहनों को निकालने में पूरे दिन पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, चंडी देवी दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों की मार्ग पर भरमार लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें