फागुन की कांवड़ ले जाने के लिए विभिन्न भागों से हरिद्वार में कांवड़ियों का आगमन तेज हो गया है। हजारों शिवभक्त जल भरने हरकी पैड़ी पहुंच रहे हैं। श्रावण और फागुन में ही गंगाजल की यात्रा कंधों पर निकलती हैं। आने वाले दिनों में रौनक होने वाली है। पूर्वोत्तर भागों से कांवड़िए तेज गति से आने शुरू हो गए हैं। भक्तों की आवक देख हरिद्वार के कांवड़ बाजार का भी विस्तार होना शुरू हो गया है।