फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: अब पांच दिन तक डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ से गुलजार होगा बैरागी कैंप, आज से शुरू हुआ आवागमन

Fri, 18 Jul 2025 12:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अब डाक कांवड़ यात्रियों का सैलाब धर्मनगरी पहुंच रहा। एक करोड़ 16 लाख 90 हजार यात्री पांच दिन में गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार कांवड़ मेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांवड़ मेला पूरे चरम पर पहुंच चुका है। पैदल कांवड़ के बाद अब डाक कांवड़ यात्रियों का सैलाब हरिद्वार पहुंच रहा है। अब अगले पांच दिनों तक कनखल का बैरागी कैंप क्षेत्र पूरी तरह डाक कांवड़ियों के हवाले हो जाएगा। डाक कांवड़ वाहनों को यहां भेजा जाएगा और फिर सिंहद्वार से इन्हें रवाना किया जाएगा।

अगले पांच दिनों तक अब बैरागी कैंप डाक कांवड़ यात्रियों से गुलजार रहेगा। कांवड़ यात्रियों की आस्था इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। 10 जुलाई से लेकर बुधवार तक एक करोड़ 16 लाख 90 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं, इनमें हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही।

 

विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का उमड़ा रैला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिछले साल पांच दिनों का कांवड़ियों का आंकड़ा सिर्फ 49 लाख 40 हजार ही रहा था। अब आज शुक्रवार से डाक कांवड़ के वाहन आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह सिलसिला 22 जुलाई तक चरम पर रहेगा। इस दौरान हरिद्वार में हर रोज़ लाखों की संख्या में डाक कांवड़िए पहुंचेंगे। बाइक, कार और ट्रकों में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचेंगे।

 

4 of 5
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि कुंभ, अर्द्धकुंभ के अलावा स्नान पर्वों और कांवड़ मेले में प्रशासन बैरागी कैंप का उपयोग करता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 2027 फतह करने के लिए कांग्रेस तैयार कर रही नई टीम, साैंपी सूची, पहले दौर की हो चुकी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साल 2012 में पुलिस कप्तान रहे आईपीएस अरुण मोहन जोशी ने शहर को भीड़ और जाम से बचाने के लिए बैरागी कैंप में भीड़ नियंत्रण के लिए डाक कांवड़ वाहनों की व्यवस्था कराई थी। ये कारगर साबित होने के बाद से अब हर साल ये व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें