कांवड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में धर्मनगरी शिवभक्तों से गुलजार है। गंगा घाटों से लेकर मंदिरों में कांवड़िए ही नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवड़िए हरकी पैड़ी पर गंगाजल भरने पहुंच रहे हैं। हरकी पैड़ी पर गंगाजल भरने के बाद पूजा अर्चना कर वे पैदल रवाना हो रहे हैं।