फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अंदाज: अस्पताल में डॉक्टर की भूमिका में नजर आए डीएम, खुद किया चार मरीजों का अल्ट्रासाउंड, देखें तस्वीरें

Sun, 17 Jul 2022 09:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

डीएम डा. गहरवार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवा का स्टॉक, आईसीयू, सीसीयू यूनिट, मोर्चरी, ऑक्सीजन प्लांट, 555 टेलीमेडिसिन सेवा, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
1 of 5
जिला अस्पताल बौराड़ी में जानकारी लेते डीएम डा. सौरभ गहरवार - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के टिहरी में पीपीपी मोड पर संचालित जिला अस्पताल बौराड़ी का जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि सरकार ने बेहतर सुविधा के लिए अस्पताल को प्राइवेट पार्टनर को दिया है। ऐसे में मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दी जाए। डीएम ने डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए मरीजों के स्वयं अल्ट्रासाउंड किए। 

रविवार को डीएम डा. गहरवार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवा का स्टॉक, आईसीयू, सीसीयू यूनिट, मोर्चरी, ऑक्सीजन प्लांट, 555 टेलीमेडिसिन सेवा, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। डीएम ने सीएमएस डा. अमित राय को निर्देश दिए कि अस्पताल की नियमित निगरानी करें। पीपीपी संचालकों से समन्वय बनाएं और डॉक्टरों का रोस्टर चेक करते रहें। 

ये भी पढ़ें... एक अफसर ऐसा भी: बस में बैठकर शिविर पहुंचे डीएम, जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ किया भोजन
विज्ञापन

2 of 5
जिला अस्पताल बौराड़ी में जानकारी लेते डीएम डा. सौरभ गहरवार - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और सुविधाओं की उनसे जानकारी ली। डीएम ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और अवस्थापना व्यवस्थाएं दुरुस्त है।
विज्ञापन

3 of 5
जिला अस्पताल बौराड़ी में जानकारी लेते डीएम डा. सौरभ गहरवार - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने रेडियोलॉजिस्ट कक्ष में निर्मला देवी, कनिका, देवी प्रसाद और गोवर्द्धन गोस्वामी का अल्ट्रासाउंड किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव अस्पताल में ही कराए जाएं।

4 of 5
जिला अस्पताल बौराड़ी में जानकारी लेते डीएम डा. सौरभ गहरवार - फोटो : अमर उजाला
उन्हें सरकार की योजनाओं का नियमित लाभ मिलना चाहिए। डीएम ने सीएमएस को निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी के लिए डीजी हेल्थ को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिला अस्पताल बौराड़ी में जानकारी लेते डीएम डा. सौरभ गहरवार - फोटो : अमर उजाला
मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी शीट उनके बेड पर लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर वैयक्तिक अधिकारी चंदन शाह, डा. वैभव, डा. उर्वशी सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें