बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट तैनात
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बाद खानपुर(रुड़की) क्षेत्र के यूपी बॉर्डर पर प्रदेश में कांवड़ लेने आने वाले लोगों को रोकने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। खानपुर के एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि खानपुर पुरकाजी बॉर्डर, सिकंदरपुर पुरकाजी बॉर्डर, दल्लावाला मोरना बॉर्डर और बालावाली मंडावर बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है ताकि कोई भी व्यक्ति प्रदेश में जबरन प्रवेश न कर पाए। बताया कि उचित पास या मेडिकल सेवा के लिए अनुमति दी जाएगी।