फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अब तीर्थनगरी में डाक कांवड़ की बारी, डीजे की धुन पर झूम रहे भोले भंडारी, लगा जाम

Mon, 29 Jul 2019 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
kawad - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में पैदल के साथ अब डाक कांवड़ की धूम है। सड़क पर डाक कांवड़ लाने और ले जाने वाले भोले भक्तों का रेला चल रहा है। उधर, डीजे की धुन और धार्मिक गीतों पर कांवड़िए थिरक रहे हैं। चहुंओर वातावरण भक्तिमय हो गया है। पैदल कांवड़िए अपनी मंजिल के करीब पहुंच रहे हैं। वहीं कांवड़ के सैलाब के आगे सभी योजना ध्वस्त हो गईं। हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पैदल कांवड़ियों की संख्या में रविवार से मामूली कमी आनी शुरू हो गई है। लेकिन, डाक कांवड़ का सिलसिला तेज हो गया है। डाक कांवड़ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगी है। यूपी और हरियाणा के डाक कांवड़ियां बड़ी संख्या में हरिद्वार की तरफ गंगाजल लेने के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर कांवड़ का सैलाब नजर आ रहा है। इससे माहौल शिवमय हो गया है। डीजे और बाबा भोलेनाथ के गीतों की धुन पर झूमते भोले भक्त अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। भोले भक्त हरिद्वार से गंगाजल अलग-अलग तरीके से ला रहे हैं। युवा शिवभक्तों में बाइक से गंगाजल लाने का क्रेज बढ़ रहा है।
 

4 of 6
kawad - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो पिछले वर्षों में भी बाइक से कांवड़ियां गंगाजल लेकर आते रहे हैं। लेकिन, इस बार और अधिक क्रेज दिखाई दिया। ये भक्त बाइक के साइलेंसर की जाली निकाल लेते हैं या फिर साइलेंसर ही उतार देते हैं। साइलेंसर न होने से बाइक की आवाज भी सामान्य से कई गुना अधिक हो जाती है। सड़कों पर बाइक कांवड़ियां भी हरिद्वार की तरफ बड़ी संख्या में रवाना हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम रुड़की के ब्रांड अंबेसडर वाईके चौधरी ने रविवार को हरिद्वार रोड पर गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना बड़ा पुण्य का कार्य है। इसके अलावा रुड़की युवा अग्रवाल सभा की ओर से भी मलकपुर चुंगी पर कांवड़ सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सभा के अध्यक्ष दिनेश दयाल और समाजसेवी गौरव गोयल संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नवनीत गर्ग, संदीप गुप्ता, पारस जैन, रवि गर्ग, पंकज सिंघल, अभिषेक मित्तल आदि अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं, शेरपुर में भी लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान संजीव आर्य, संजीव धीमान, अनिल शर्मा, पप्पू कश्यप, ललिता, पारूल, प्रशोत्तम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें