फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय को बचाने के लिए एकजुट हुए देश के 11 राज्य, आपदा प्रबंधन और ग्रीन बोनस पर हुई चर्चा

Mon, 29 Jul 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
देश के 11 हिमालयी राज्य पहली बार आज मसूरी में विभिन्न मुद्दों पर मंथन करने के लिए जुटे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ कई दिग्ग्ज कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
कॉन्क्लेव का शुभारंभ सुबह दस बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर किया। इसके बाद वहां पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई दिग्गजों को बाबा केदार और बदरीनाथ की प्रतीक प्रती भेंट की गई। 
विज्ञापन

3 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
कॉन्क्लेव में पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, ग्रीन बोनस जैसे मुद्दों पर बातचीत कर एक कॉमन एजेंडा तय किया जा रहा है।  केंद्रीय वित्त मंत्री, नीति आयोग और वित्त आयोग की उपस्थिति का भी राज्य को लाभ मिलेगा। 

4 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से तैयार किये गए आधार पत्र में जलवायु परिवर्तन से निपटने, सभी राज्यों के लिए एक आपदा प्रबंधन तंत्र करने, ग्रीन बोनस जैसे मुद्दों को उठाया गया है। वहीं सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि इसके लिए हम सबको एकजु रहकर ही काम करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, मेघालय के मुख्यमंत्री केसी संगमा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, अरुणांचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मेन, मिजोरम के मंत्री टीजे लालनुंत्लुआंगाए, त्रिपुरा के मंत्री मनोज कांति देव शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
वहीं सिक्क्मि के मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. महेंद्र पी लामा, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार, जल एवं स्वच्छता के केंद्रीय सचिव परमेश्वर अय्यर, सदस्य एनडीएमए कमल किशोर, भारतीय वन प्रबंधन संस्थान की मधु वर्मा ने भी उपस्थिति दर्ज की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें