कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल की भांति इस वर्ष भी 15 दिन में रिकार्ड तोड़ 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। वहीं शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ ही कांवड़ का समापन हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
कावंड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए मंगलवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। तड़के से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालु लाइनों में लग गए।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मणिकूट पर्वत दिनभर भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा। केसरिया रंग में रंगा मणिकूट पर्वत अब धीरे-धीरे अपने रंग में वापस आने लगा है। शिवतेरस के बाद अब कांवड़िए अपने गृह शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए रवाना हो रहे हैं।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नीलकंठ पहुंचे कांवड़ियों का आंकड़ा 368940 तक पहुंच गया। वहीं अब तक कुल 3593378 श्रद्धालु नीलकंठ में जलाभिषेक कर चुके हैं।
शिवतेरस के मौके पर तीर्थनगरी चंद्रेश्वर महादेव, वीरभद्र महादेव और सोमेश्वर महादेव मंदिर में तड़के सुबह से हर हर बम बम के जयकारे गूंजने लगे। शिवालयों में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।