फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे को लेकर यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग तेज, एक-एक गाड़ी की हो रही तलाशी

Tue, 07 Jul 2020 08:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आठ पुलिस वालों की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर विकास दुबे के उत्तराखंड में घुसकर शरण लेने की आशंका के चलते उत्तराखंड में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने सीमाओं पर सभी गाड़ियों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार और पौड़ी जिले मे सीमाओं पर आने वाली एक-एक गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यूपी के कानपुर के गांव बिकरु में तीन जुलाई की रात पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। दुबे की ओर से की गई गोलाबारी में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हो गई थी। तभी से विकास दुबे अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है। जिसे लेकर यूपी पुलिस और एटीएस लगातार तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। इस बीच आशंकाओं और अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आशंकाओं और अफवाहों के दौर के बीच जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ऐसी आशंका और अफवाह है कि बदमाश अपने साथियों के साथ उत्तराखंड की सीमा में घुसकर शरण ले सकता है। जिसे लेकर जनपद हरिद्वार की सीमाओं पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने बाहर से आने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी शुरू कर दी है। खास तौर पर यूपी की ओर से आने वाली गाड़ियों की सख्ती से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सीमा पर चेकिंग के दौरान कोई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते मंगलवार को जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को गैंगस्टर विकास दुबे की बिजनौर में लोकेशन मिलने की चर्चा उड़ती रही। जिसे लेकर बिजनौर पुलिस ने जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया था। बिजनौर में गैंगस्टर की लोकेशन मिलने की चर्चा के बाद से ही जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस अधिकारी खुद जिले की सीमाओं पर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिले की सीमाओं पर वैसे तो हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। लेकिन गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर पुलिस कानपुर और उसके आसपास के जिलों की नंबर की गाड़ियों पर पैनी नजर रख रही है। साथ ही इन गाड़ियों की सघन चेकिंग कर आईडी भी चेक कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
एसके सिंह, एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर विकास दुबे की सोमवार को बिजनौर में लोकेशन मिलने की चर्चा को लेकर सीमाओं पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गाड़ी में सवार लोगों की आईडी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।
-एसके सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोतवाली कोटद्वार के कोडिया चेक पोस्ट पर भी रेत से भरे बोरे रखकर मोर्चा बनाया गा है। इसके साथ ही हथियार बन्द फोर्स भी तैनात की गई है। चेक पोस्ट से किसी भी गाड़ी को चेकिंग के बिना नहीं जाने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें