हादसा मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब हुआ। ग्राम पंचायत डांगी के क्विडांग तोक निवासी कनक पाल सिंह बंगारी (45), पुत्र सत्ये सिंह बंगारी और उनकी पत्नी सुमति देवी (41) अपनी नई कार से राशन लेने डांगी बाजार जा रहे थे। घोलड़ियाना तोक के नजदीक ही गांव के बुजुर्ग कमल सिंह (85) पैदल चल रहे थे।