जोशीमठ में भू-धंसाव
- फोटो : अमर उजाला
भूजल की स्थिति का पता लगाएगा सीजीडब्ल्यूबी
सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) जमीन के भीतर स्प्रींग वाटर और उसके बहने की दिशा और दशा का पता लगाएगा। सीजीडब्ल्यबी की रिपोर्ट भविष्य में जोशीमठ के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण रहेगी। इस रिपोर्ट से जोशीमठ के भूजल संसाधनों के प्रबंधन, अन्वेषण, मानीटरिंग, आकलन, संवर्धन एवं विनियमन का पता चल सकेगा। सीजीडब्ल्यूबी के चार वैज्ञानिकों की टीम अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एक सप्ताह और अंतिम रिपोर्ट तीन सप्ताह में सौंपेगी।