फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में बंपर भर्ती: उत्तराखंड वन विभाग में दो हजार नौकरियां

Sat, 31 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
नौकरी
नया साल युवाओं के लिए वन विभाग में नौकरियों का तोहफा लाने वाला है। विभाग में विभिन्न पदों पर लगभग दो हजार नौकरियां मिलेंगी। विभाग ने इसके लिए शासन को अधियाचन भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Demo pic
इसके साथ ही प्रदेश ने अपनी फॉरेस्ट गार्ड नियमावली तैयार कर ली है। इसमें विज्ञान से इंटर पास करने वाले छात्र-छात्रों को नौकरी का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 6
jobs
उत्तराखंड में अभी तक यूपी की नियमावली के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड की भर्तियां की जा रही थीं। फॉरेस्ट गार्ड की भर्तियों में 30-40 साल पुराने नियमों का पालन किया जा रहा था। शैक्षणिक योग्यता भी कम रही है।

4 of 6
फारेस्ट गार्ड - फोटो : DEMO
राज्य बनने के 16 साल के बाद वन विभाग की अपनी फॉरेस्ट गार्ड नियमावली बन गई है। इस साल इसी नियमावली के मुताबिक भर्ती की जाएगी। इस साल फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर भर्ती की जानी है। इसका अधियाचन हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
इसके अलावा विभाग ने मानचित्रकार, कंप्यटर आपरेटर समेत अन्य संवर्गों के लिए भी शासन को अधियाचन भेज दिया है। शासन के हरी झंडी देने के बाद भर्तियों का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जंगल - फोटो : DEMO
फॉरेस्ट गार्ड में अब शैक्षणिक योग्यता साइंस के साथ इंटर पास को भी भर्ती किया जाएगा। प्रमुख वन संरक्षक (कार्मिक) मोनीष मल्लिक ने बताया कि 90 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे और 10 फीसदी प्रमोशन से। अगर प्रमोशन पाने वाले लोग शैक्षणिक अर्हता पूरी नहीं करते हैं तो इन पर भी सीधी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें