फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: न्यू ईयर के जश्न के लिए तैयार हैं उत्तराखंड की हसीन वादियां

Sat, 31 Dec 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर/देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
auli - फोटो : AmarUjala
थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई है। शुक्रवार को कई पर्यटक रुद्रप्रयाग के पर्यटक स्थल चोपता होते हुए देर शाम औली पहुंचे। औली में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी है। जोशीमठ बाजार में भी कई होटल फुल चल रहे हैं।
    
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
auli - फोटो : AmarUjala
औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह और अन्य होटलों में बुकिंग फुल चल रही है, लेकिन इस बार औली से दिखने वाली पर्वत श्रृंखलाएं बर्फविहीन होने से पर्यटकों में मायूसी भी है।
विज्ञापन

3 of 7
auli - फोटो : AmarUjala
दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ औली के सैर-सपाटे पर पहुंचे रजनीश वर्मा का कहना है कि इंटरनेट पर औली के बारे में पढ़ा। 29 दिसंबर को जोशीमठ पहुंचे। थर्टी फर्स्ट का जश्न औली में मनाएंगे। अजमेर से आए पर्यटक सुदर्शन, लखनऊ के वैभव वर्मा और मुरादाबाद की बिम्मी का कहना है कि औली की सुरम्य पर्वत चोटियों को नजदीक से देखा। चोटियों में बर्फ नहीं दिखने का मलाल है।

4 of 7
auli - फोटो : AmarUjala
औली रोपवे के प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना है कि इस वर्ष पर्यटकों का रुझान अच्छा है। इन दिनों प्रतिदिन ढाई से तीन सौ पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन भिलंगवाल का कहना है कि पर्यटक औली की ढलान और ऊंची चोटियों पर बर्फ का नजारा देखने पहुंचते हैं। इस वर्ष मौसम की बेरुखी से बर्फबारी भी कम ही हुई है। 
विज्ञापन

5 of 7
auli - फोटो : AmarUjala
नववर्ष के आगाज के लिए धनोल्टी तैयार हो गई है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब के पर्यटकों के समूह धनोल्टी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
auli - फोटो : AmarUjala
नए साल के जश्न के लिए ईको पार्क के बैंबो हट्स और होटल पहले से ही पैक चल रहे हैं, लेकिन बर्फबारी नहीं होने से सैलानी कुछ मायूस हैं। मसूरी के शोरगुल और भीड़-भाड़ के चलते पर्यटकों को धनोल्टी एकांत स्थल खूब भा रहा है। पिछले कई वर्षों से मौसम में आ रहे बदलावों के कारण नए साल में पर्यटकों को बर्फबारी के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन दूर बर्फ से लकदक हिमालय की पहाड़ियां उन्हें जरूर आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
auli - फोटो : AmarUjala
नए साल को यादगार बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के राज्यसभा सांसद डॉ. के केशव राव के साथ 25 लोगों का ग्रुप धनोल्टी पहुंचा है। हरियाणा के राजकिशोर और दिल्ली के दीपक कुमार का कहना है कि वे प्रकृति के सौंदर्य के साथ ही बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन इस साल बर्फ के दर्शन मुश्किल लग रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें