गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर पिस्टल किंग जसपाल राणा की बेटी देवांशी राणा ने ऑस्ट्रेलया में आयोजित निशानेबाजी की जूनियर वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में गोल्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चल रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में पद्मश्री जसपाल राणा देवांशी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इससे देवांशी के गांव चिलामू में खुशी की लहर है।