फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसे भारत में आतंक फैला रहे हैं ISI के 'स्लीपिंग मॉड्यूल'

Tue, 08 Dec 2015 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड की सीमा से सटे बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में कई स्लीपिंग मॉड्यूल्स सक्रिय हैं। ये देश विरोधी तत्वों को जिहाद के नाम पर फंडिंग करते हैं।
विज्ञापन

देखिए, कैसे भारत में आतंक फैला रहे हैं ISI के 'स्ली‌पिंग मॉड्यूल'

2 of 8
खुफिया सूत्रों ने आशंका जताई जा रही है कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थल और यहां की शांत वादियां इनकी शरणगाह हो सकते हैं। प्रदेश के सीमांत इलाके में रहने वाले संदिग्धों के लिए खुली सीमा से बेरोकटोक आवाजाही के चलते नेपाल सबसे सेफ जोन है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे भारत में आतंक फैला रहे हैं ISI के 'स्ली‌पिंग मॉड्यूल'

3 of 8
उधर, कुमाऊं मंडल के पुलिस अधिकारी एक तरफ यूपी के संदिग्धों पर निगाह रखे हुए हैं तो दूसरी तरफ नेपाल से संदिग्धों की आवाजाही पर भी सतर्क हैं।

देखिए, कैसे भारत में आतंक फैला रहे हैं ISI के 'स्ली‌पिंग मॉड्यूल'

4 of 8
आईएसआई एजेंट इजाज की गिरफ्तारी से पहले भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आतंकियों के फरार होने के बाद उत्तराखंड की खुफिया एजेंसियां स्लीपिंग मॉड्यूल को लेकर काफी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे भारत में आतंक फैला रहे हैं ISI के 'स्ली‌पिंग मॉड्यूल'

5 of 8
आतंकियों के फरार होने के बाद एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने बरेली से लेकर मेरठ तक के स्लीपिंग मॉड्यूल की सूची बनायी थी। इस मामले में आईबी ने स्लीपिंग मॉड्यूल पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी किया था। इसके बाद पता चला कि बरेली में आठ, रामपुर में नौ और मुरादाबाद में पांच लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे भारत में आतंक फैला रहे हैं ISI के 'स्ली‌पिंग मॉड्यूल'

6 of 8
ऐसे संदिग्ध लोग एटीएस और एनआईए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) के रडार पर हैं। ये संदिग्ध उत्तराखंड में कब आए हैं। इसके बारे में स्थानीय पुलिस को पता नहीं हैं।
विज्ञापन

देखिए, कैसे भारत में आतंक फैला रहे हैं ISI के 'स्ली‌पिंग मॉड्यूल'

7 of 8
केंद्रीय खुफिया विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यूपी के संदिग्धों के अलावा नेपाल में मौजूद आतंकियों के साथियों के लिए कुमाऊं बफर जोन है। इसलिए कुमाऊं अधिक संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन

देखिए, कैसे भारत में आतंक फैला रहे हैं ISI के 'स्ली‌पिंग मॉड्यूल'

8 of 8
आतंकी नेपाल से लेकर ऊधमसिंह नगर तक सेफ जोन बनाए हुए हैं। इसके मद्देनजर आईबी ने सेफ जोन पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारी भी अब सतर्कता बरतते हुए जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें