परिवार चाहता था कि बेटा एकेडमिक फील्ड में अपना कॅरियर बनाए, लेकिन बेटे के मन में एक्टर बनने की इच्छा घर कर गई थी। फिर क्या परिवार के सपने को भी साकार किया और अपने सपने को भी जिंदा रखा। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता ईशान अनुअन सिंह की। 15 से अधिक शार्ट फिल्म और वेब सीरीज कर चुके ईशान हाल ही में टीवीएफ की वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ में दिखाई देंगे। इसके बाद उनकी एक और ‘माली’ भी रिलीज होगी। अमर उजाला से बातचीत में ईशान ने अपने सफर के बारे में बताया...
आपके पिता चाहते थे कि आप भी उनकी तरह ही एकेडमिक फील्ड में जाएं, लेकिन आप अभिनेता बन गए। यह सब कैसे हुआ?
मेरे नाना और पिता आईआईटियंस और दादा डीएवी कालेज में प्रिंसिपल थे, ऐसे में सभी चाहते थे कि मैं भी एकेडमिक फील्ड में जाऊं। लेकिन, मुझे एक्टिंग के फील्ड में जाना था। बचपन से ही मैं चाहता था कि मैं एक्टिंग करूं। हालांकि मैने इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया, लेकिन मेरा फोकस एक्टिंग के क्षेत्र में ही था।