फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांगेस्ट मैन ऑफ एशिया में ईरान का दबदबा, देखिए तस्वीरें

Mon, 28 Aug 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
strongest man of Asia tournament
दो दिवसीय स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप-2017 के फिनाले में ईरान के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। ईरान के मोहम्मद अमीन ने ओपन वर्ग और अकबर तलेशी ने 105 किग्रा भार वर्ग में खिताब अपने नाम किया। वहीं 90 किग्रा भार वर्ग में आस्ट्रेलिया के ब्रैडली सोपर को विजेता चुना गया।
विज्ञापन

2 of 5
strongest man of Asia tournament
रविवार रात रिंग रोड स्थित एक होटल के परिसर में प्रतियोगिता का फिनाले आयोजित हुआ। शनिवार को पहले दिन हुए इवेंट में शामिल 30 में से 15 खिलाड़ियों को फिनाले में भाग लेने का मौका मिला। उन्होंने 25 मीटर तक बस को खींचना (बस पुलिंग), कमर तक वजन को ऊपर उठाकर रोकना (डेड लिफ्ट) और हाथों में वजन उठाकर कंधे के सामने रोककर रखना (फ्रंट होल्ड) इवेंट्स में हाथ दिखाए।
विज्ञापन

3 of 5
strongest man of Asia tournament
इस दौरान स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप लीग के वर्ल्ड चैंपियन के रदजीकोव्सकी ने बस खींचकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ओपन वर्ग में 21 अंकों के साथ ईरान के मो. अमीन को विजेता चुना गया। ब्रिटेन के विलियम एगन को दूसरा और ईरान के अली परविजी को तीसरा स्थान मिला।

4 of 5
strongest man of Asia tournament
105 किग्रा वर्ग में 26 अंकों के साथ ईरान के अकबर तलेशी को खिताब दिया गया। ईरान के ही एस अली को दूसरा और जापान के मिजुकी टोयटा को तीसरा स्थान मिला। 90 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के ब्रैडली सोपर ने 36.5 अंक लेकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
strongest man of Asia tournament
तीनों वर्गों के विजेताओं को 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। दूसरे स्थान पर 50 और तीसरे स्थान पर 30 हजार का ईनाम दिया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आईजी अमित सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को बेल्ट और पुरस्कार धनराशि के चेक वितरित किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें