आईपीएल नीलामी में उत्तराखंड के बेटे का जलवा कायम रहा। जी हां, वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की फेरहिस्त में आ गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
cricketer manish pandey
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। रोचक बात यह है कि मनीष पांडे की बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी। जबकि वह 11 करोड़ रुपये में बिके।
विज्ञापन
3 of 6
मनीष पांडे
- फोटो : Zimbio
मनीष मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले हैं। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं।
4 of 6
cricketer manish pandey
मनीष पांडे दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। घरेलू क्रिकेट वह कर्नाटक से खेलते हैं। जबकि इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे। मनीष ने पूर्व आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए आईपीएल में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
5 of 6
cricketer manish pandey
पांडे ने भारत के लिए अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई 2015 में की। उन्होंने 17 जुलाई 2015 को भारत के लिए टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
मनीष पांडेय के अलावा केएल राहुल को भी 11 करोड़ में खरीदा गया है। केएल राहुल को किंग्स इलेवन ने खरीदा है। वहीं अभी तक सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ में खरीदा है।