फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 100 शहरों में दूध कारोबार पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Tue, 22 Nov 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सफेद दूध के काले कारोबार पर अब 'सर्जिकल स्ट्राइक' होने जा रही है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने इसके लिए देश के 100 शहरों का चयन किया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
s
इन शहरों में दूध की बड़े पैमाने पर सैंपलिंग की जाएगी। माना जा रहा है कि सैंपल रिपोर्ट के आधार पर मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी जिला अभिहित अधिकारी अनोज थपलियाल ने जानकारी दी।
 
विज्ञापन

3 of 6
d - फोटो : getty images
देश के 100 शहरों में देहरादून और हरिद्वार का भी चयन किया गया है। एफ एसएसएआई सैंपल सर्वे के माध्यम से यह जानने की कोशिश में लगा है कि आखिरकार दूध में किस स्तर तक मिलावट की जा रही है और बाजार में कितने प्रतिशत दूध की क्वालिटी खराब है।
 

4 of 6
उबलता दूध
सर्वे का मुख्य मकसद बाजार में बेचे जा रहे दूध की शुद्धता को जानना है। अगर सर्वे में भारी मात्रा में मिलावट की बात सामने आती है तो उसके बाद एसएसएसएआई नियमों को कड़ा कर सकती है। दूध में पानी से लेकर डिटर्जेंट तक की मिलावट को लेकर कई बार सुप्रीम कोर्ट कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे चुका है। हर स्तर पर दूध में किसी न किसी रूप में मिलावट किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसी स्थिति में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा देश भर में दूध के सैंपल का सर्वे कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
d - फोटो : getty images
एफ एसएसएआई ने अधिकृत की गई लैबों को दूध की 15 स्तरों पर जांच करने का निर्देश दिया है। इसमें फैट, एसएनपी, रिफाइंड, डिटर्जेंट, हाइड्रोजन पर ऑक्साइड, फॉर्मलीन, शुगर, यूरिया, स्टार्च, बोरिक एसिड, माल्टोडेक्सट्रिन, अमोनियम सल्फेट, नाइट्रेट, सेल्यूलॉस और ग्लूकोज की जांच की जाएगी। जल्द ही सैंपलिंग शुरू होने जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैपलिंग की इस सर्जिकल स्ट्राइक में न केवल ब्रांडेड दूध बल्कि घर-घर जाकर दूध सप्लाई करने वाले दूधिये के दूध की भी सैंपलिंग की जाएगी। इसके अलावा एजेंसियों के स्तर पर हो रही मिल्क सप्लाई, पशु पालकों की डेरियों और डेयरी शॉप से भी सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें