फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 1400 रुपए का निवेश आपको बना देगा करोड़पति, जानिए कैसे

Wed, 31 Jan 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
money
महज 1400 रुपए का निवेश करने से आप करोड़पति बना सकता है।  इस निवेश की सबसे खास बात यह है कि यह पूरा पैसा टैक्‍स फ्री मिलेगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
क्राइम - फोटो : amar ujala
इसमें निवेश की शुरुआत 1400 रुपए से शुरू करनी है। फिर इसमें हर साल 15 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी करनी है। पहले साल 1400 रुपए का निवेश अगले साल बढ़कर 1610 रुपए का हो जाएगा। इसी तरह इस निवेश को आगे बढ़ाते रहना है। इस निवेश पर अगर 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो 25 साल में यह 1 करोड़ रुपए हो जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
money
फाइनेंशियल एडवाइजर केके गुप्ता के अनुसार यह निवेश एक म्युचुअल फंड है। इसमें लम्‍बे समय तक निवेश करने में अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है। लोगों को लगता है कि निवेश हर माह काफी कम है। लेकिन एक समय आता है जब निवेश से ज्‍यादा रिटर्न मिलने लगता है। इसके बाद यह फंड तेजी से बढ़ता है।

 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
बताया कि इस प्‍लानिंग में निवेश पांचवे साल में 1.5 लाख रुपए से थोड़ा ज्‍यादा होगा। यह निवेश 10वें साल में बढ़कर 5 लाख रुपए से ज्‍यादा हो जाएगा। इसके बाद 15वें साल में यह निवेश 16 लाख रुपए के ऊपर निकल जाएगा। 20वें साल में यह बढ़कर 42 लाख रुपए से ज्‍यादा हो जाएगा। 25 साल में यह निवेश 1 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का हो जाएगा। एक समय बाद यह रकम टैक्स फ्री हो जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
loss money
अच्‍छा रिटर्न देने वाले 5 म्‍युचुअल फंड
म्‍युचुअल फंड योजना   =   1 साल का रिटर्न    =   3 साल का रिटर्न
एसबीआई स्‍माल एंड मिडकैप फंड Direct (G) = 80.7 % = 32.8 %
एलएंडटी इमर्जिंग बिजनेस फंड-DP (G) = 65.2 % = 29.3 %
रिलायंस स्‍माल कैप - Direct (G) = 63.5 % = 27.3 %
एचडीएफसी स्‍माल कैप फंड - Direct (G) = 63.0 % = 24.6 %
रिलायंस डायवर्सीफाइड पॉवर फंड -Direct (G) = 62.9 % = 20.4 %
यह डाटा 10 जनवरी 2018 का। एक साल का रिटर्न वार्षिक और 3 साल का रिटर्न सीएजीआर (हर साल मिला औसत रिटर्न) है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Money
इस म्युचुअल फंड में अगर मां-बाप बच्‍चों के लिए बचपन से ही प्‍लानिंग कर लें तो कॅरियर शुरू करने की उम्र में ही उनके पास एक करोड़ रुपए का फंड होगा। इस फंड से बच्‍चे अपना कॅरियर बना सकते हैं। 
(नोट-कृपया अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए किसी भी तरह की सलाह की जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें