ऋषिकेश में योग करते साधक
- फोटो : अमर उजाला
इसमें उत्तराखंड राज्य की योग ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर, शिवानंद आश्रम की मारिया पॉली, योग एवं कॉस्मिक हीलिंग विशेषज्ञ डाॅ. उर्मिला पांडेय तथा डाॅ. प्रिया अहूजा ने शिरकत की। उत्तराखंड की अनोखी योग विरासत के साथ देश-विदेश से मन की शांति की खोज में आए लोगों को राज्य की ओर से शरण दिया जाना, योग की ओर से रोजगार सृजन आदि के विषय में विशेषज्ञों ने जानकारी दी।