फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: हठयोग की शिक्षा दे रहे स्वामी जीतानंद, तस्वीरों में देखें अद्भुत योग मुद्रा

Wed, 03 Mar 2021 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
स्वामी जीतानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
स्वस्थ्य शरीर और निरोगी काया के लिए योग अतिआवश्यक है। अपने नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने से आप संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। योग के बिना स्वस्थ्य शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है, यह कहना है स्वामी जीतानंद महाराज का। जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में स्वामी जीतानंद महाराज साधकों को हठयोग की शिक्षा दे रहे हैं। वर्ष 2017 से वह इस महोत्सव में बतौर योगाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। 62 वर्षीय योगाचार्य ने बताया कि बिना योग के कुछ भी संभव नहीं है। बताया कि वह दो घंटे में 60 हजार से अधिक प्राणायाम की मुद्राएं कर सकते हैं। तीर्थनगरी में उनका स्वामी जीतानंद के नाम से योग संस्थान है। जिसमें उनके कई शिष्य उनसे हठयोग की शिक्षा ले रहे हैं। कहा कि वह वामदक्षिण मुद्रा, चीलआसन, तालयुक्त संकोचिनी मुद्रा, बारकोड कटिबद्ध आसन, विपरीत्तपाद महामुद्रा, अतिविशिष्ठ दिव्य महामुद्रा आदि का अभ्यास कराते हैं। कहा कि उनके सभी प्रकार के आसन युवा, बुजुर्ग और बच्चे कर सकते हैं। स्वामी जीतानंद महाराज ने कहा कि वर्ष 2002 से अब तक उन्होंने गुजरात, मुंबई, दिल्ली, तमिलनाडु आदि जगहों पर योग साधकों को योग की शिक्षा दी है।

यह भी देखें... अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: योगमय हुई तीर्थनगरी, साधकों ने ऐसे किया योग क्रियाओं का अभ्यास, तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 5
स्वामी जीतानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
योगाचार्य स्वामी जीतानंद महाराज ने कहा कि बीते वर्ष पंजाब के एक कार्यक्रम में उनके किसी एक शिष्य ने उनके अतिविशिष्ठ दिव्य महामुद्रा आसन में दस लाख रुपये का ईनाम घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्वामी जीतानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
उनके शिष्य ने कहा कि जो भी साधक स्वामी जीतानंद महाराज की यह मुद्रा करेगा, उसे दस लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा, लेकिन अफसोस कोई भी साधक ऐसा नहीं कर सका।
 

4 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
स्वामी जीतानंद महाराज अब तक कई देशों में भी साधकों को योग की शिक्षा दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों को भी योगाभ्यास कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का बुधवार को तीसरा दिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें