फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2024: केदारनाथ से लेकर ऋषिकेश हरिद्वार तक....तस्वीरों में देखें देवभूमि में योग उत्सव

Fri, 21 Jun 2024 01:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
पौड़ी में योग करते मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवभूमि उत्तराखंड में आज केदारनाथ से लेकर हरिद्वार व योग नगरी ऋषिकेश तक योग की गंगा बही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री, विधायकों के साथ ही शहरवासियों व गांववासियों ने भी योग किया। इस दौरान निरोग जीवन जीने के लिए योग करने का संदेश दिया गया। 




10 वां योगा दिवस धूमधाम से मनाया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्वती सरोवर के किनारे योग कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों के अलावा 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत करने सीएम धामी बृहस्पतिवार को गुंजी पहुंच गए थे। पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन के रूप में उभर रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। इसके बाद देश-दुनिया में आदि कैलाश की यात्रा के लिए पर्यटन और श्रद्वालुओं का रुझान बढ़ा। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहली आर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

2 of 9
टिहरी झील के  किनारे योगाभ्यास करते विधायक किशोर उपाध्याय व विभागीय अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टिहरी झील के  किनारे विधायक किशोर उपाध्याय व विभागीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

 
विज्ञापन

3 of 9
हरिद्वार में योग कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से हर की पैड़ी पर योग कार्यक्रम आय़ोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।

4 of 9
ऋषिकेश त्रिवेणी घाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर सहित जौलीग्रांट में आयोजित योग शिविर में युवाओं ने बड़ी संख्या में योगभ्यास किया। ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर जौलीग्रांट में लोगों को निरोग रहने के लिए योग करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

5 of 9
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ में भी योग दिवस पर कायर्क्रम आयोजित किया गया वहीं विश्व योग दिवस पर मेडिकल कालेज में संकाय सदस्य, एमबीबीएस छात्र, कर्मचारियों ने योग किया। शारीरिक और मानसिक लाभों पर चर्चा करते हुए योग को जीवनशैली में शामिल करने को कहा गया।

विज्ञापन

6 of 9
श्रीनगर मेडिकल कालेज में योग करते संकाय सदस्य, एमबीबीएस छात्र, कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान लोगों को बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है। 

ये भी पढ़ें...International Yoga Day 2024 : राजधानी देहरादून में अमर उजाला के साथ कर रहे लोग योग, निरोग रहने का जाना मंत्र

 
विज्ञापन

7 of 9
पौड़ी में योग करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहीद जसवंत सिंह रावत  रांसी स्टेडियम पौड़ी में  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत  ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक  की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। 

8 of 9
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ में योग दिवस कार्यक्रम में आईटीबीपी के साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

9 of 9
औली में भारत की सीमा पुलिस बल आईटीबीपी के जवानों ने किया योग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में भारत की सीमा पुलिस बल आईटीबीपी के जवानों ने योग किया। इस दौरान जवानों ने हाई एल्टीट्यूड में अपने आप को योग के माध्यम से सुरक्षित रहने की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें