फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस 2021: देहरादून की सड़कों पर बुलेट पर सवार होकर निकलीं बेटियां, देखकर करेंगे गर्व, तस्वीरें...

Sun, 07 Mar 2021 10:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को महिलाओं के सम्मान में पटेलनगर स्थित एक विवाह स्थल में बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। सिद्धार्थ आहूजा ने हरी घंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। इस दौरान बुलेट पर सवार बेटियां काफी उत्साहित दिखीं। 

वहीं, शहरभर में कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न संगठनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें... महिला दिवस 2021 : संस्कृति की ‘भक्ति’ से आगे बढ़ रही मातृशक्ति, उत्तराखंड सरकार ने भी सराहा, तस्वीरें

शैल शिखर सामाजिक संस्था की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। पटेलनगर स्थित संस्था के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर संस्था के संरक्षक राम नरेश शर्मा, अरुण कुमार, सुशील शर्मा, मुकेश चौहान मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें... महिला दिवस 2021: लहरों पर सवार नैना रच रहीं इतिहास, पढ़ें ऐसी ही होनहार बेटियों की कहानी 

इस मौके पर हर्षित चौहान, निशांत शर्मा, डॉ. श्रीकांत विक्रांत राणा, शुभम सेनवाल, विक्रमजीत मान मौजूद रहे। जोहड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विधायक जोशी ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हमें उनका सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी, मीनू क्षेत्री, अनिता नौटियाल, डॉ. मंजूसा चौरखिया, राधा देवी, विनीता शर्मा, विमला देवी, राधा देवी, राजेंद्र कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
दून इंडिपेनडेंट स्कूल एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका और योगदान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के महासचिव और मानस इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक निदेशक एनपी अमोली ने कहा कि व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज और राष्ट्रनिर्माण की परिकल्पना महिलाओं के बगैर नहीं की जा सकती।

4 of 5
देहरादून में बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
दून विवि की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने कहा कि पुरातन युग में गार्गी से लेकर स्वतंत्रता संग्राम में लक्ष्मीबाई, जीजाबाई से लेकर वर्तमान में मैरीकॉम, फोगाट आदि ऐसे नाम हैं, जिन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर देश का नाम गौरवान्वित किया है। एमकेपी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. चेतना पोखरियाल ने कहा कि जीवन मूल्यों को विद्यालयी शिक्षा से पूरा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
यह परस्पर सहयोग, समन्वय, संतुलन, दया, करुणा, प्रेम, मां, बहन, दादी, नानी, शिक्षक आदि से मिलते हैं।  वेबिनार में पद्मश्री बंसती बिष्ट और बछेन्द्री पाल का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। वहीं, रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स व स्किल्ड स्कूल की ओर से समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें