फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस 2019: अमर उजाला की गेस्ट एडिटर बनीं तीन वीरांगनाएं, खबरों पर की चर्चा

Thu, 07 Mar 2019 02:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
aparajita - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को महिला दिवस के मौके पर निकलने वाले अमर उजाला देहरादून संस्करण की गेस्ट एडिटर तीन वीरांगनाएं होंगी।

विज्ञापन

2 of 5
aparajita

देश के लिए जान देने वाले तीन वीर शहीदों की पत्नियों ने आज सुबह अमर उजाला ऑफिस पहुंच कर गेस्ट एडिटर की बागडौर संभाली।

विज्ञापन

3 of 5
aparajita - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत इन वीर नारियों ने सुबह संवाददाताओं की मीटिंग ली और खबरों की प्लानिंग पर चर्चा की। इन अतिथि संपादकों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्लान की गई खबरों के संबंध में रिपोर्टरों को सुझाव दिए।

 

4 of 5
aparajita

इस दौरान वीर नारियों ने कहा कि हम समाज से अपने शहीद पति और अपने बच्चों के प्रति केवल सम्मान चाहते हैं। हमने अपना सबकुछ खो दिया,लेकिन हमें गर्व है। आज अमर उजाला ने हमें बतौर गेस्ट एडिटर आमंत्रित कर बड़ा सम्मान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aparajita
ये हैं गेस्ट एडिटर:
- मंजू बिष्ट पत्नी हवलदार अनिल कुमार बिष्ट (27 सितंबर 2001 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का मुकाबला करते हुए शहादत दी थी। मुठभेड़ में दो गोलियां लगी थी।)
- ज्योति नैनवाल पत्नी दीपक नैनवाल (20 मई 2018 को कुपवाड़ा में आतंकियों का मुकाबला करते हुए शहादत दी थी। आतंकियों से मुठभेड़ में तीन गोलियां लगी थी।)
- अंजू देवी पत्नी हवलदार शौर्य चक्र दयाल सिंह ( 14 जनवरी 2010 को ऑपरेशन रेनो के दौरान उल्फा उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। आतंकियों का मुकाबला करते हुए शहादत दी थी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें