आतंक और विद्रोह के खिलाफ भारत-अमेरिका के सैनिकों ने हेलीकॉप्टर से उतर जैनोली में 'आतंकी ठिकाने' नष्ट कर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
war exercise
- फोटो : AmarUjala
जैनोली गांव में आतंकी घुसने की सूचना के बाद सेना ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। सेना ने योजनाबद्ध तरीके से आतंकी ठिकाने नष्ट किए। हेलीकॉप्टर से उतरे सेना के कमांडो ने भी कुशल तकनीक का परिचय देते हुए हां ग्रामीणों की सुरक्षा की वहीं आतंकियों को भी ढेर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
war exercise
- फोटो : AmarUjala
दरअसल भारत और अमेरिका के सैनिक उत्तराखंड के रानीखेत के जंगलों में युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इसी के तहत अंतिम चरण में दोनों देशाओं ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया।
4 of 7
war exercise
- फोटो : AmarUjala
अभ्यास के दौरान जैनोली गांव में आतंकी छिपे होने की सूचना मिली। जैनोली की दूसरी पहाड़ी पर सेना का बेस कैंप था। सेना ने योजनाबद्ध तरीके से रात एक बजे ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया। जंगल में पहले आतंकी ठिकानों को रॉकेट लांचरों से नष्ट किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
war exercise
- फोटो : AmarUjala
इससे आतंकी सचेत हो गए और जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। मुठभेड़ में सेना के कुछ जवान घायल हुए। हेलीकॉप्टर के माध्यम से कमांडो उतारे गए। सेना ने ग्रामीणों को सुरक्षित करते हुए आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
6 of 7
war exercise
- फोटो : AmarUjala
युद्धाभ्यास का भारतीय सेना के जीओसी मेजर जनरल आरके रैना और अमेरिकी सेना के जीओसी मेजर जनरल थॉमस जेम्स ने निरीक्षण किया।
दोनों देशों के अधिकारियों ने युद्धाभ्यास में भाग ले रहे अधिकारियों और जवानों से बारी-बारी से मुलाकात की और युद्धाभ्यास के दौरान सीखे अनुभवों को आत्मसात करने का आह्वान किया।