फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा हृदयेश ने ही खोल दिया हरीश रावत का ये राज, सामने आया चौंकाने वाला सच

Sat, 10 Jun 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
harish indira
प‌िछली सरकार में पूर्व सीएम हरीश रावत की मंत्री रहने के बाद अब नेता प्रत‌िपक्ष की गद्दी पर आसीन इंदिरा हृदयेश व‌िधानसभा में आवेश में  आकर पूर्व सरकार के ल‌िए बहुत कुछ बोल गईं। उन्होंने सीधे हरीश रावत पर न‌िशाना साधा और उनका एक राज भी सबके सामने खोल द‌िया। आगे जान‌िए क्या कह द‌िया उन्होंने...
विज्ञापन

2 of 7
indira hridayesh
कांग्रेस की सियासत में चल रही टांग खिंचाई का नमूना विधानसभा सत्र के दौरान सदन में शुक्रवार को दिखाई दिया। बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डा.इंदिरा हृदयेश ने अपनों पर सितम ढाए और गैरों पर खूब करम किया। नेता प्रतिपक्ष जब भाषण देने उठीं, तो माना जा रहा था कि बजट को लेकर वह राज्य सरकार पर चुन-चुनकर हमला करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 7
harish rawat - फोटो : google
मगर उनका रुख सरकार के प्रति अपेक्षाकृत नरम दिखाई दिया। बजट में कमियां खोजने की जगह, उन्होंने सुझावों के जरिये अपनी बात कही। दूसरी तरफ, कांग्रेस की सियासत में प्रतिस्पर्धी पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधने से वह जरा नहीं चूकीं। उन्होंने कहा-बेरोजगारों को जॉब कार्ड बांटने का ऐलान चुनावी प्रलोभन था। इसे अनुमति न मिलना ठीक रहा। इस पर सभा में मौजूद सब लोग हैरान रह गए क‌ि वे क्या कर रही हैं।

4 of 7
vidhansabha
हालांक‌ि बाद में उन्होंने इसे मैनेज भी क‌िया, लेक‌िन उनकी इस बात को सुनकर हर क‌िसी के होश उड़ गए। बता दें क‌ि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चारों खाने चित्त रहने के बाद पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी है। नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद डा.इंदिरा हृदयेश को आगे बढ़ने का मौका मिला है, वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत अपने राजनीतिक वजूद को बचाए रखने की कोशिश में जुटे हैं। कांग्रेस की अंदरुनी सियासत बजट सत्र के दौरान सतह पर आ रही है।
विज्ञापन

5 of 7
vidhansabha - फोटो : google
मुद्दों को उठाकर दबाव बनाने के मामले में भी कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है। ये ही कारण रहा कि एक दिन पहले सदन में एनएच-74 का मसला उठा, तो सदन के बाहर सड़क पर गैरसैंण का। बजट सत्र पर सामान्य चर्चा के दौरान डा.इंदिरा हृदयेश ने जब हरीश रावत और जॉब कार्ड से जुडे़ मामले पर अपना नजरिया सामने रखा, तो यह सबके लिए अप्रत्याशित ही था।
विज्ञापन

6 of 7
इंदिरा हृदयेश - फोटो : ANI
इन स्थितियों के बीच, पर्यटन, ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, बाल एवं युवा विकास, औद्योगिक विकास जैसे तमाम मुद्दों को छूते हुए नेता प्रतिपक्ष ने अपने कई सुझाव सामने रखे। उनके भाषण में सरकार की आलोचना अपेक्षाकृत काफी कम थीं। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने स्टैंड को साफ करने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रही हैं। जहां जरूरी होगा, वहां पर विरोध भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सदन में बजट पढ़ती वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश। - फोटो : AmarUjala
इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास पर चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी खुले मन से तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद एनडी तिवारी ने राज्य में औद्योगिक विकास की नींव रखी। कई तरह की रियायतें देकर अटल बिहारी वाजपेयरी सरकार ने औद्योगिक विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोग यहां निवेश करना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए बेहतर स्थिति बननी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें