फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां की खूबसूरत वादियों पर फिदा हुए जॉन अब्राहम, बॉलीवुड के ये सितारे भी हुए इस नगरी के फैन

Sat, 10 Jun 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
john abraham
वैसे तो भारत में कई जगह हैं जहां की खूबसूरत वाद‌ियों को बॉलीवुड के कई बड़े डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर शूट‌िंग के ल‌िए मुफीद मानते हैं। लेक‌िन एक जगह ऐसी जहां के नजारे पर डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर ही नहीं बल्क‌ि अभ‌िनेता और अभ‌िनेत्रियां भी फ‌िदा हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
john abraham
गत 6 दिनों से देहरादून और मसूरी में जॉन अब्राहम प्रोडक्शन की फिल्म ‘‘शांतिनाम’’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के निर्माता एवं मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम तथा निर्देशक अभिषेक है। जबक‌ि हाल ही में सनी ल‌ियोनी भी यहां शूट‌िंग पूरी कर जा चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
john abraham
उत्तराखंड केवल पर्यटन के ल‌िए ही नहीं बल्क‌ि अपने नैस‌र्ग‌िक सौंदर्य के ल‌िए भी देश व‌िदेश में प्रस‌िद्घ है। इसल‌िए कई टीवी सीर‌ियल और फ‌िल्मों की शूट‌िंग के ल‌िए यहां बॉलीवुड के कई स‌ितारे आते हैं। अभी तक यहां लगभग 62 फिल्म निर्माताओं को शूटिंग हो चुकी है।

4 of 6
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम एवं उनकी टीम ने उत्तराखण्ड में शूटिंग के दौरान अपने अनुभव बताये। उन्होंने उत्तराखण्ड प्राकृतिक सौन्दर्य की सराहना की। कहा कि उत्तराखण्ड एक खूबसूरत राज्य है, यहां पर फिल्मों की शूटिंग हेतु अनुकूल वातावरण है।
विज्ञापन

5 of 6
ajay devgan
बता दें क‌ि अभी तक अजय देवगन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हिन्दी फिल्म ‘‘शिवाय’’, तिग्मांशु धूलिया निर्देशित राग देश, तेलगु फिल्म ‘‘ब्रहमोत्सवम’’, हिन्दी फिल्म ‘‘शुभ मंगल सावधान’’, सोनी टी.वी. पर प्रसारित सीरियल ‘‘बडे भैय्या की दुलहनिया, जी.टी.वी. पर प्रसारित धारावाहिक ‘‘पिया अलबेला’’, एम.टी.वी. पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो splitsvilla season  10, तथा उत्तराखण्ड क्षेत्रीय बोली की फिल्म ‘‘गोपी-भिना, भुली ए भुली, बद्री द क्लाउड आदि प्रमुख फिल्में और धारावाहिक की शूटिंग राज्य में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राहम
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी व उप निदेशक के.एस.चैहान ने बीजापुर अतिथि गृह देहरादून में प्रसिद्ध अभिनेता जॉन अब्राहम तथा फिल्म के निर्देशक अभिषेक से मुलाकात भी की और उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया तथा केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह् भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें