सैन्य प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) समेत देशभर के सैन्य संस्थानों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
बृहस्पतिवार को सेना प्रशिक्षण कमान के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डीआर सोनी ने यह सम्मान दिए।
विज्ञापन
3 of 6
आईएमए के एतिहासिक चैटवुड हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मान पत्र दिए गए।
4 of 6
आईएमए के साथ ही रिमाउंट वैटेनरी कोर सेंटर एंड कॉलेज मेरठ, कॉलेज ऑफ मैटेरियल मैनेजमेंट जबलपुर, इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंटीग्रेशन पुणे, 126 इनफेंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) जम्मू कश्मीर राइफल्स, 707 टारगेट सपोर्ट यूनिट और 136 फील्ड रेजीमेंट को यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान सैन्य प्रशिक्षण में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए यूनिटों को सम्मानित किया जा रहा है। आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके उपाध्याय ने लेफ्टिनेंट जनरल डीआर सोनी से सम्मान पत्र प्राप्त किया।