बीसीसीआई कमेटी को जल्द ही टीम इंडिया का कोच चुनना है। ऐसे में एक और दिग्गज ने टीम इंडिया के कोच के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
2 of 6
indian cricket team
टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ में रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग का नाम भले ही ऊपर चल रहा हो। लेकिन हम बात कर रहे हैं सहायक कोच की। इसमें उत्तराखंड के राकेश शर्मा भी इस दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 6
rakesh sharma
मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पालकोट गांव (एकेश्वर ब्लॉक) के रहने वाले शर्मा ने क्रिकेट में भारत से लेकर ओमान तक का लंबा सफर तय किया है।
4 of 6
oman cricket team
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के लिए चार विदेशी कोचों सहित 10 लोगों ने दावेदारी की थी। इसमें ओमान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राकेश शर्मा का नाम भी है। शर्मा पिछले 18 वर्षों से ओमान में रह रहे थे। वह वर्ष 2014 में ओमान छोड़कर वतन लौट आए। वर्तमान में वह फरीदाबाद में क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
rakesh sharma
दिल्ली में रहते हुए वह अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टीम के खिलाड़ी रहे। इसके बाद वह दिल्ली से रणजी ट्राफी के लिए खेले। वर्ष 1996 में वह मस्कट (ओमान) चले गए, जहां वह ओमान नेशनल क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आस्ट्रेलिया से लेवल-3 कोर्स की कोचिंग ली। कोर्स के बाद उन्होंने कोच का जिम्मा संभाल लिया। जूनियर क्रिकेट टीम कोच रहने के बाद शर्मा महिला क्रिकेट टीम के कोच बने। अपनी मेहनत के बलबूते वह वर्ष 2010 में ओमान क्रिकेट टीम के कोच बन गए।
क्रिकेटर शर्मा के जीजा नरेश नौटियाल का कहना है कि टीम इंडिया के कोच की दौड़ में क्रिकेट के कई दिग्गज शामिल हैं। उनमें शामिल होकर राकेश शर्मा ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। वह उत्तराखंड में प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए भी काम करना चाहते हैं।