फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने के इच्छुक पहाड़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, पढ़ेंगे तो फायदे में रहेंगे

Mon, 29 Jan 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
army
अगर आप पहाड़ी क्षेत्रों से हैं और सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। जल्दी से क्लिक कर पढ़ें...
 
विज्ञापन

2 of 7
सेना में भर्ती के लिए खुली रैली
उत्तराखंड के युवाओं को सेना भर्ती में हाइट में आखिरकार छूट मिल गई है। इसका आदेश सेना के भर्ती कार्यालय को प्राप्त हो चुका है। अब गढ़ी कैंट के शहीद जसवंत मैदान में चल रहे सेना मेले में युवाओं को इस नए नियम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विभिन्न पदों के लिए सेना भर्ती होगी, जिसमें नया नियम लागू होगा।
विज्ञापन

3 of 7
army recruitment
उत्तराखंड के छह जिलों पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून के युवाओं के सेना में भर्ती होने की राह आसान हो गई है। लंबे समय से चल ही हाइट में छूट की मांग को सरकार ने मान लिया है। कई माह पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के पहाड़ी युवाओं को हाइट में छूट देने के नियम में राहत की घोषणा करने के बाद अब इसके लिखित आदेश सभी भर्ती कार्यालयों को पहुंच गए हैं।

4 of 7
सेना में भर्ती
छह जिलों के युवाओं को अब 166 के बजाए 163 सेंटीमीटर हाइट पर भर्ती होने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें देहरादून जिला भी शामिल है। सेना ही इस साल होने वाली भर्तियों में लंबाई का यही नियम लागू होगा। गढ़ी कैंट के शहीद जसवंत सिंह मैदान में शुरू हुए सेना मेले में सेना ने भर्ती की जानकारी देने के लिए अलग से स्टॉल लगाया है।
विज्ञापन

5 of 7
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
इस स्टॉल पर यह भी बताया जा रहा है कि छह जिलों के युवा अब हाइट कम होने की वजह से सेना भर्ती से वंचित नहीं होंगे। वह चाहें तो भर्ती में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इस स्टॉल पर भर्ती से जुड़ी और सभी जानकारियां भी दी गई हैं। हरिद्वार जिले के युवाओं के लिए भर्ती को 170 सेंटीमीटर हाइट का नियम लागू रहेगा। पहाड़ के छह जिलों के अभ्यर्थियों का वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए जबकि हरिद्वार के लिए यह 50 किलोग्राम है।
विज्ञापन

6 of 7
indian army recruitment - फोटो : amarujala
सेना ने इस साल की पहली भर्ती की संभावित तिथियां जारी की हैं। इसके मुताबिक तीन से सात अप्रैल 2018 के बीच विभिन्न पदों के लिए भर्ती होगी। हालांकि भर्ती स्थल की जानकारी अभी जारी नहीं हुई है। तिथियों में मामूली फेरबदल भी हो सकता है। यह भर्ती सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर स्टोर कीपर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट और सोल्जर ट्रेड्स मैन के पदों के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
online
यहां लें भर्ती की पूरी जानकारी : joinindianarmy.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें