फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबई-थाणे के बीच नहीं यहां चली थी भारत की पहली रेल

Thu, 22 Dec 2016 08:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
first rail track roorkee - फोटो : AmarUjala
हमेशा यही बताया गया है कि भारत की पहली रेल बंबई और थाणे के बीच 1853 में चलाई गई थी। पर इससे पहले ही भारत में रेल चल चुकी थी।
विज्ञापन

2 of 8
first rail track roorkee - फोटो : AmarUjala
जी हां, भारत की पहली रेल बंबई और थाणे के बीच नहीं चली थी। बल्कि भारत की पहली रेल उत्तराखंड में चली थी। वो भी बंबई थाणे से दो साल पहले।
विज्ञापन

3 of 8
first rail track roorkee - फोटो : AmarUjala
ब्रिटिश काल में बनी भारत की पहली रेलवे लाइन और भाप के इंजन का सर्वप्रथम उपयोग रुड़की से पिरान कलियर के बीच किया गया था।

4 of 8
first rail track roorkee - फोटो : AmarUjala
दरअसल 1837-38 में उत्तर-पश्चिमी प्रांत अब उत्तर प्रदेश में भारी सूखा पड़ा था। इसके चलते ईस्ट इंडिया कंपनी को राहत कार्यों में बड़ी संख्या में धनराशि खर्च करनी पड़ी। कंपनी के अधिकारियों ने इस समस्या से राहत पाने के लिए गंगा से नहर बनाने की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन

5 of 8
first rail track roorkee - फोटो : AmarUjala
लेकिन बीच में पड़ने वाली सोनाली नदी के ऊपर से नहर निकालना बड़ी समस्या थी। इसके लिए ब्रिटिश इंजीनियरों ने सोनाली एक्वाडक्ट (जलसेतु) बनाकर नहर को नदी के ऊपर से गुजारने की योजना बनाई।
विज्ञापन

6 of 8
first rail track roorkee - फोटो : AmarUjala
पुल निर्माण के लिए खुदाई करनी थी और इसमें काफी मात्रा में मलबा निकलना था। जिसे कलियर में डालने की योजना बनाई गई। इस मलबे को लाने के लिए रेलवे लाइन बिछाई गई।
विज्ञापन

7 of 8
first rail track roorkee - फोटो : AmarUjala
इस लाइन पर चलाने के लिए जो वैगन लाई गई उसका नाम प्रांत के तत्कालीन गवर्नर थॉमसन के नाम पर रखा गया। बाद में मशहूर गायिका के नाम पर इसका नाम जेनी लिंड रख दिया गया।
विज्ञापन

8 of 8
first rail track roorkee - फोटो : AmarUjala
इस तरह भारत की रुड़की और पिरान कलियर के बीच भारत की पहली रेल चली। हालांकि इसका सार्वजनिक क्षेत्र में उपयोग न होने के कारण देश की पहली रेलवे बंबई से थाणे को ही माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें