फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल सेना ने छांगरू में बीओपी को अपग्रेड कर बनाया बटालियन

Mon, 03 Aug 2020 11:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
नेपाल भारतीय सीमा पर लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है। सूत्रों के अनुसार नेपाल सेना ने छांगरू में बीओपी को बटालियन में उच्चीकृत कर दिया है। दार्चुला बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) को भी गढ़ बना दिया गया है। यहां पर अब डीआईजी रैंक का अधिकारी तैनात रहेगा।

भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल सशस्त्र बल ने सीमा पर स्थापित एक और पोस्ट हटाई
 
विज्ञापन

2 of 6
इधर, चीन के साथ ही नेपाल सीमा पर चल रही गतिविधियों के मद्देनजर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं। चीन और नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भारत के कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लिपुलेख तक सड़क का निर्माण करने के बाद से नेपाल के तेवर बदल गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
नेपाल सीमा पर अपनी सैन्य क्षमता लगातार बढ़ाने में लगा है। तीन माह पूर्व नेपाल ने चीन सीमा से सटे छांगरू में बीओपी स्थापित कर सेना के जवानों की तैनाती की थी। नेपाल का छांगरू गांव भारत के कालापानी के निकट स्थित है। इसके अलावा पांच और स्थानों पर सेना की पोस्ट खोली थी।
 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
हालांकि पिछले दो माह में इनमें से झूलाघाट और जौलजीबी के बीच स्थित तीन पोस्टें हटा दी हैं। इनमें विनायक पोस्ट विगत शनिवार को ही बंद की थी। इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि नेपाल सेना ने अब छांगरू स्थित बीओपी को बटालियन में उच्चीकृत कर दिया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला।
अब दार्चुला में भी सैनिकों की संख्या में इजाफा होगा और गढ़ प्रमुख (डीआईजी) रैंक का अधिकारी तैनात रहेगा। नेपाल की जौलजीबी, लाली और दुमलिंग में पहले से बीओपी हैं। सूत्रों के अनुसार नेपाल की योजना इस सीमा पर चार और नई बीओपी स्थापित करने की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत नेपाल सीमा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-नेपाल सीमा पर टनकपुर से लगे नो मैंसलैंड में नेपाल की ओर से हुए अतिक्रमण मामले को लेकर नेपाल के कंचनपुर जिले के अफसरों और चंपावत जिले के अफसरों के बीच मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बैठक होगी। चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि भारत की ओर से उनके समेत चंपावत जिले के डीएम और एसएसबी के कमांडेंट शिरकत करेंगे, जबकि नेपाल की ओर से कंचनपुर जिले के सीडीओ और एसपी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें