सोमवार तीन अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन सुबह 9:28 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसलिए बहनें सुबह 9:28 बजे के बाद ही भाईयों को राखी बांधे।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि रक्षाबंधन का पावन पर्व आगामी तीन अगस्त पूर्णिमा सोमवार को पड़ रहा है। रक्षाबंधन का यह त्योहार तीस साल बाद आयुष्मान योग में मनेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि लगभग तीस वर्ष बाद आयुष्मान योग इस बार आया है, जो बहुत ही शुभ दायक है। अब आठ साल बाद 2028 में रक्षाबंधन के दिन आयुष्मान योग आएगा। इस दिन 9:28 के बाद ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।
4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि इस दिन ब्राह्मण समाज के लिए भी उपाकर्म के रूप में महत्वपूर्ण दिवस होता है। ब्राह्मण समाज के लोग पूजा पाठ कर जनेऊ को बदलते हैं। मान्यता है कि इस कर्म से पित्रों को भी मोक्ष मिलता है।
रक्षाबंधन के दिन रेशमी वस्त्र में केसर, सरसों, चंदन, चावल एवं दुर्वा रखकर रंगीन सूत का पूजन करने के बाद भाई के दाहिने हाथ में बांधना चाहिए। इसके बाद भाई की आरती भी करें। इससे वर्ष भर सुख समृद्धि रहती हैं।