वीजी फैशन एंटरटेनमेंट की ओर से आगामी इंडिया कल्ट लाइफ स्टाइल फैशन वीक-2019 के लिए आयोजित रनवे मॉडल ऑडिशन में सुंदरियों ने जलवा बिखेरा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स फिट ब्वॉय एमएस धोनी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका ग्रैंड फिनाले 12-13 अक्तूबर को होटल पैसेफिक में होने वाला है। इसमें देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली, असोम, रुड़की, हल्द्वानी और शहरों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए जूरी के सदस्य में खादी डिजाइनर नमिता शर्मा, शो कोरियोग्राफर कपिल गौहरी, मॉडल सात्विका गोयल और स्पोर्ट्स फिट ब्वॉय एमएस धोनी के निदेशक अमन वोहरा उपस्थित रहे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने पहले रैंप वॉक किया। उसके बाद जजों को अपना परिचय दिया। इस दौरान प्रतिभागियों का आत्मविश्वास, मुद्रा और समग्र व्यक्तित्व आंका गया।
आयोजक विभोर गुप्ता और गौरव गुप्ता ने कहा कि इंडिया कल्ट लाइफ स्टाइल फैशन वीक मॉडल ऑडिशन पिछले कई सालों से प्रतिभाओं के लिए एक लांचिंग प्लेटफार्म बना हुआ है। ऑडिशन के नतीजे इस माह के अंत तक घोषित किए जाएंगे।