पिथौरागढ़ जिले के माड़ीधामी बंगापानी (मुनस्यारी) के मूल निवासी 43 वर्षीय हवलदार बिशन सिंह का परिवार हल्द्वानी में कमलुआगांजा रोड पर विशेष टाउनशिप गली चार में किराए के कमरे में रहता है। छोटे भाई रिटायर्ड सैनिक जगत सिंह ने बताया कि बिशन सिंह 17 कुमाऊं रेजीमेंट में थे। वह गलवां घाटी में तैनात थे। इस दौरान चीन और भारतीय सेना के बीच सीमा विवाद को लेकर झड़प हो गई।