फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-कजाकिस्तान सैन्य अभ्यास: रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करेगा काजिंद-2019, तस्वीरें...

Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू गुरुवार को शुरू हुआ भारत और कजाकिस्तान के बीच यह चौथा संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास हैं। इससे पूर्व तीन युद्धाभ्यास हो चुके हैं। सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह संयुक्त युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
काजिंद 2019 - फोटो : अमर उजाला
काजिंद-2019 में शामिल दोनों देशों के जवानों को जंगलों और पहाड़ी इलाकों में काउंटर इंसरजेंसी, काउंटर टेरेरिज्म ऑपरेशनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सैन्य अभ्यास के दौरान आतंकवाद विरोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास भी होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोनों देशों के जवान सैन्य ऑपरेशनों और आतंकवाद विरोधी जवाबी कार्रवाई के अनुभवों को एक-दूसरे से साझा करेंगे। जवान इस तरह के ऑपरेशनों को अंजाम देने के लिए साथ-साथ ड्रिल का प्रदर्शन भी करेंगे। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि कजाकस्तान के साथ इससे पूर्व तीन संयुक्त युद्धाभ्यास हो चुके हैं। 

4 of 5
काजिंद 2019 - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहला युद्धाभ्यास वर्ष 2016 में कजाकिस्तान में हुआ था। अब तक दो युद्धाभ्यास कजाकिस्तान में जबकि एक शिमला में हुआ था। यह चौथा संयुक्त युद्धाभ्यास है। इसमें मुख्य रूप से सैनिकों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना किसी क्षति के आतंकवादियों से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जवानों को एक्सप्लोसिव को डिफ्यूज करने के बारे में भी बताया जाएगा। सैन्य अधिकारियों के अनुसार आज साइबर अपराध बड़ी समस्या बन रहा है। इसको देखते हुए जवानों को साइबर अपराध से निपटने की तकनीक भी सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें