एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही कई नियमों में केंद्र सरकार ने बड़े बदलाव कर दिए हैं। इसके तहत टैक्स के कई गणित भी बदल जाएंगे। चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव कुमार के मुताबिक आयकर के नए नियम एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
money
नए नियमों के तहत वार्षिक 2.5 लाख से पांच लाख रुपये तक आय वाले लोगों के लिए टैक्स रेट दस प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत रह जाएगा। इससे सालाना 12,500 रुपये तक की बचत होगी।
विज्ञापन
3 of 6
money
नए नियम के तहत अब साढ़े तीन लाख रुपये तक की सालाना आय पर 2,500 रुपये तक टैक्स छूट मिलेगी। पहले यह छूट सालाना पांच लाख रुपये तक की आय पर पांच हजार रुपये थी।
4 of 6
इनकम टैक्स
सालाना 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये आय वालों को दस प्रतिशत सरचार्ज देना होगा। एक करोड़ से अधिक सालाना आय वालों को 15 प्रतिशत सरचार्ज देना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
tax
नए नियम के तहत पांच लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम वालों के लिए एक पेज का इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म आ जाएगा। इस श्रेणी के लोगों को आईटीआर भरना आसान हो जाएगा।
इनकम टैक्स विलंब से फाइल करने वालों को नए असेसमेंट ईयर से जुर्माना भरना पड़ेगा। पांच लाख रुपये तक आईटीआर में देरी पर यह जुर्माना एक हजार रुपये होगा। इससे ऊपर यह दस हजार रुपये तक होगा। अभी तक के नियम के हिसाब से एक असेसमेंट ईयर में दो वर्ष का आईटीआर भरा जा सकता है। एक अप्रैल से एक साल में एक ही आईटीआर भरा जा सकेगा।