बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने में भले ही अभी एक माह का समय शेष है, लेकिन अपने शरीर को कष्ट देकर की जाने वाली दंडी परिक्रमा यात्रा (भूमि को संपूर्ण शरीर से नापना) शुरू हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
राजस्थान के ननोती गांव के दौ तीर्थयात्री करीब साढ़े चार सौ किलोमीटर की दंडी परिक्रमा यात्रा पूर्ण कर पीपलकोटी बाजार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अभी बदरीनाथ तक पहुंचने में इन तीर्थयात्रियों को बीस से पच्चीस दिन का समय लगेगा।
4 of 6
दंडी परिक्रमा यात्रा कर रहे मेवा सिंह (80) और माधव सिंह (65) का कहना है कि ननोती गांव से बदरीनाथ की यह यात्रा कई पीढिय़ों से चलती आ रही है।
विज्ञापन
5 of 6
यात्रा के दौरान कई बाधाएं आती हैं, लेकिन बदरीनाथ की आस्था के आगे बाधाएं भी नत्मस्तक हो जाती हैं। वे बीते चार माह से इस दंडी यात्रा को कर रहे हैं।