अगर आप राशनकार्ड धारक हैं और आपका खाता बैंक में है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पूर्ति विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में अगर यह काम नहीं किया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
बैंक अकाउंट
बता दें कि अब राशन कार्ड को भी आधार से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में सरकार अपने उपभोक्ताओं को सस्ता राशन देने के लिए नई नई तरह की योजना बना रही है। जिसके चलते उन्हें बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन
3 of 6
ration card
अधिकारियों का कहना है कि राशन कार्ड धारकों को अब आधार नंबर के साथ ही परिवार के मुखिया का बैंक खाता और आईएफएससी कोड को भी राशन कार्ड से लिंक करवाना जरूरी कर दिया गया है। ताकि भविष्य में राशन पर मिलने वाली सब्सिड़ी भी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में आ सके।
4 of 6
राशन डिपो
आधार कार्ड, खाता नंबर जमा करने के लिए 31 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई है। पूर्ति विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के सहकारी राशन विक्रेताओं को आधार कार्ड नंबर देने को कहा है।
विज्ञापन
5 of 6
aadhar card
प्रत्येक कार्डधारक को बैंक खाता से संबंधित जानकारी अगर आप 31 अगस्त तक जिला पूर्ति कार्यालय, अपने-अपने क्षेत्र के सहकारी राशन विक्रेता को नहीं देते हैं तो यह आपके लिए नुकसान होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला का कहना है कि सरकार ने आधार कार्ड के साथ ही अब बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम भी राशन कार्ड से अनिवार्य रूप से जोडने के निर्देश दिए हैं। 31 अगस्त तक सभी उपभोक्ताओं को बैंक खाता, आधार नंबर जमा करवाना होगा।