रात के करीब 10.30 बजे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। जल संस्थान वाटर वर्क्स के भीतर की आवासीय परिसर और आसपास के मोहल्ले में धमाके की आवाज से खौफ पैदा हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
gas
सोने की तैयारी कर रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्हें लगा जैसे चीन ने हमला कर दिया हो।
विज्ञापन
3 of 6
gas
जल संस्थान से सटे मकान में रहने वाले हरवेंद्र सिंह ने बताया कि वह बच्चों के साथ सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। बच्चे डर गए। आसपास के घरों से भी लोग डरकर बाहर दौड़ पड़े।
4 of 6
gas
बाहर आए तो सबका दम घुटने लगा। कुछ बच्चों को उल्टी आने लगी। हरवेंद्र के मुताबिक लोगों को लगा कि कहीं चीन ने हमला कर दिया है। बाद में जैसे ही उन्हें क्लोरीन गैस का सिलेंडर फटने की जानकारी मिली तो कुछ राहत तो मिली लेकिन सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
5 of 6
gas
सभी लोग मोहल्ला छोड़कर दूर चले गए। जिन लोगों पर गैस का कम प्रभाव हुआ था वह तो ठीक हो गए लेकिन कई को अस्पताल ले जाना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शी हरवेंद्र के मुताबिक जल संस्थान और आसपास के कई लोग अपने घर छोड़कर किसी दूसरे मोहल्ले या रिश्तेदारों के यहां चले गए। जो लोग मोहल्ले में रुके, वह रातभर डर के मारे जागते रहे।