फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपने भी किया है सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर

Tue, 03 Oct 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
indian army recruitment - फोटो : amarujala
अगर आप ने भी सेना भर्ती भर्ती के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। पढ़ें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेमो - फोटो : demo pic
राजधानी के गढ़ी कैंट स्थित बीरपुर सेना ग्राउंड में पांच अक्तूबर से सेना भर्ती के लिए रैली शुरू होने जा रही है। करीब एक सप्ताह तक चलने वाली इस रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवा हिस्सा लेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 7
indian army recruitment - फोटो : amarujala
सेना के लैंसडौन भर्ती कार्यालय की ओर से होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। लिहाजा सेना के साथ ही पुलिस और प्रशासन ने भी भर्ती रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

4 of 7
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
पांच और छह अक्तूबर को हवलदार (शिक्षा) के पदों के लिए होने वाली रैली में वे युवा हिस्सा लेंगे, जिन्होंने सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया होगा। पांच को सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ, सेना भर्ती कार्यालय आगरा और वाराणसी के अधीनस्थ हवलदार (शिक्षा) के अभ्यर्थी रैली में हिस्सा लेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 7
सेना भर्ती में पहुंचे 3545 युवा - फोटो : अमर उजाला
छह को सेना भर्ती कार्यालय मेरठ, बरेली, अमेठी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल लेंगे। सात और आठ को पौड़ी के सभी ट्रेड के अभ्यर्थी भर्ती में प्रतिभाग करेंगे। सात को श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, थलीसैंण, धूमाकोट और यमकेश्वर के युवा रैली में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
indian army recruitment - फोटो : amarujala
इसके बाद आठ अक्तूबर को पौड़ी के लैंसडौन, सतपुली, चौबट्टाखाल और कोटद्वार के युवा भर्ती में हिस्सा लेंगे। नौ अक्तूबर को देहरादून के युवा भर्ती रैली में दौड़ेंगे। दस अक्तूबर को हरिद्वार के युवा भर्ती में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian army recruitment - फोटो : amarujala
इसके बाद 11 और 12 अक्तूबर को शारीरिक दक्षता की परीक्षा होगी। साथ में मेडिकल परीक्षण भी होगा। सेना ने भर्ती के लिए आने वाले युवाओं से अपने एडमिट कार्ड के साथ ही आधार कार्ड और अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लेकर आने को कहा है। भर्ती में कोई भी युवा मोबाइल फोन लेकर नहीं जा पाएगा। सुबह दो बजे से भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें