इंश्योरेंस कराने वाले पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने इसके लिए नया फरमान जारी किया है। ऐसे में जल्दी ये काम निपटा लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
lic
बीमा करवाने वाले ग्राहकों को अपनी पॉलिसी भी आधार से लिंक करानी होगी। इससे उनका मनी बैक या मैच्योरिटी का पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा। ग्राहकों की पॉलिसी को आधार से जोड़ने के लिए जीवन बीमा निगम ग्राहकों से संपर्क साध रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी स्थित मंडल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पीके सक्सेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ग्राहकों की पॉलिसी को आधार लिंक किया जा चुका है। अन्य ग्राहकों को भी पॉलिसी को आधार से जोड़ना होगा।
4 of 5
aadhar card
साथ ही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पैन नंबर भी देना होगा। उन्होंने बताया कि एलआईसी अपनी स्थापना के 61 वर्ष पूरे होने पर एक से सात सितंबर तक बीमा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि एलआईसी राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 2579 करोड़ का निवेश किया है। साथ ही निगम ग्राहकों के लिए चार नई बीमा पॉलिसी लेकर आया है।